GOLD PRICE INDIA : सोने की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव, रिकॉर्ड हाई के बाद अब सस्ता, जानिए ताजा रेट

GOLD PRICE INDIA: Big fluctuation in gold prices, now cheaper after record high, know the latest rate
नई दिल्ली। साल 2025 में सोने की कीमतों में जबरदस्त उठा-पटक देखने को मिली है। एक ओर जहां 24 कैरेट गोल्ड ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम का लाइफ टाइम हाई छुआ, वहीं अब यह रेट गिरकर करीब 3,248 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। अगर आप सोना खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है।
MCX पर सोने की चाल
बीते एक हफ्ते में MCX पर सोने की कीमतों में तेजी आई है।
• 4 जुलाई को रेट: ₹96,990 प्रति 10 ग्राम
• 11 जुलाई को रेट: ₹97,830 प्रति 10 ग्राम
• एक सप्ताह में बढ़ोतरी: ₹840 प्रति 10 ग्राम
अभी भी ऑल टाइम हाई से सस्ता है गोल्ड
भले ही बीते हफ्ते सोने की कीमतें बढ़ी हों, लेकिन अभी भी यह अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे ही है।
• ऑल टाइम हाई: ₹1,01,078 प्रति 10 ग्राम
• मौजूदा रेट के मुकाबले सस्ता: ₹3,248 प्रति 10 ग्राम
घरेलू बाजार में क्या रहा बदलाव?
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक:
• 4 जुलाई को 24 कैरेट सोने का रेट: ₹97,021 प्रति 10 ग्राम
• 11 जुलाई को रेट: ₹97,510 प्रति 10 ग्राम
• सप्ताह में बढ़त: ₹489 प्रति 10 ग्राम
अन्य कैरेट्स के ताजा रेट:
• 22 कैरेट: ₹95,170 प्रति 10 ग्राम
• 20 कैरेट: ₹86,780 प्रति 10 ग्राम
• 18 कैरेट: ₹78,980 प्रति 10 ग्राम
• 14 कैरेट: ₹62,890 प्रति 10 ग्राम
मेकिंग चार्ज और GST का असर
ज्वेलरी खरीदते समय सोने की कीमत में 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ते हैं, जिससे कीमत और बढ़ जाती है। अलग-अलग दुकानों में मेकिंग चार्ज अलग हो सकता है।
हॉलमार्क से शुद्धता की पहचान
सोने की शुद्धता हॉलमार्क से पहचानी जा सकती है। अलग-अलग कैरेट के अनुसार हॉलमार्क कोड इस प्रकार होते हैं:
• 24 कैरेट – 999
• 23 कैरेट – 958
• 22 कैरेट– 916
• 21 कैरेट – 875
• 18 कैरेट – 750
ज्वेलरी खरीदते समय हॉलमार्क जरूर चेक करें।
बाजार में हालिया तेजी के बावजूद सोना अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से सस्ता मिल रहा है। ऐसे में यह समय खरीदारी या निवेश के लिहाज से अनुकूल हो सकता है।