Trending Nowदेश दुनियाबिजनेसशहर एवं राज्य

GOLD DEMAND IN 2025 : इस साल घटेगी सोने की डिमांड, जानिए वजह …

GOLD DEMAND IN 2025: Demand for gold will decrease this year, know the reason…

नई दिल्ली। इस साल सोने की मांग में गिरावट देखने को मिल सकती है, क्योंकि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोग चाहकर भी सोना नहीं खरीद पा रहे हैं। विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत में सोने की कुल मांग 802.8 टन रही, लेकिन 2025 में यह घटकर 700-800 टन के बीच रह सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में सोने की कुल मांग का मूल्य 31% बढ़कर ₹5,15,390 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि 2023 में यह ₹3,92,000 करोड़ था। WGC के क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत) सचिन जैन ने कहा कि शादी-ब्याह के सीजन में सोने के आभूषणों की मांग में सुधार संभव है, लेकिन इसके लिए कीमतों में स्थिरता जरूरी होगी।

लगातार पांचवें दिन सोने की कीमत में उछाल

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं और खुदरा ग्राहकों की मजबूत मांग के कारण सोने की कीमत लगातार पांचवें दिन बढ़ी है। मंगलवार को सोना ₹500 महंगा होकर ₹85,800 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

वर्ष 2024 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत ₹6,410 या 8.07% बढ़ चुकी है। एक जनवरी को सोने की कीमत ₹79,390 प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर ₹85,800 प्रति 10 ग्राम हो गई है।

सोने का आयात और आभूषणों की मांग घटी

WGC की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत में आभूषणों की मांग 2% घटकर 563.4 टन रही, जो 2023 में 575.8 टन थी। वहीं, 2024 में सोने का आयात 4% घटकर 712.1 टन रह गया, जबकि 2023 में यह 744 टन था।

आरबीआई बढ़ा रहा सोने की खरीद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी 2024 में सोने का बड़ा खरीदार बनकर उभरा है। इस साल आरबीआई 73 टन सोना खरीद सकता है, जो 2023 में खरीदे गए 16 टन से चार गुना अधिक है। इसके अलावा, खुदरा निवेशक भी गोल्ड ईटीएफ, डिजिटल गोल्ड, सोने के सिक्कों और बार में निवेश करने में रुचि दिखा रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर भी सोने की मांग स्थिर

विश्व स्तर पर 2024 में सोने की कुल मांग मामूली 1% बढ़कर 4,974 टन रही, जबकि 2023 में यह 4,945.9 टन थी। WGC की रिपोर्ट के अनुसार, महंगी कीमतों, आर्थिक मंदी और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण आभूषणों की मांग में गिरावट आई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कीमतों में स्थिरता आती है, तो शादी-ब्याह के सीजन में सोने की मांग में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 

 

 

 

advt_003_feb2025
advt_002_feb2025
advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: