Goa Nighclub Fire: गोवा के नाइट क्लब आग मामले में सावंत सरकार का एक्शन, लूथरा भाइयों के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

Date:

Goa Nighclub Fire: नई दिल्ली: गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग (Goa Nighclub Fire) के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आदेश के बाद नाइट क्लब को जमीदोंज करने का काम शुरू हो गया है। इसी निर्देश के तहत लूथरा ब्रदर्स के रोमिया लेन बीच स्थित क्लब पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। वागाटोर इलाके में मौजूद रोमियो लेन रेस्टोरेंट का एक हिस्सा तोड़ा जा रहा है। बता दें इसके मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हैं। ये दोनों ही रोमियो लेन के पास बर्च के भी मालिक हैं, जहां 7 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई थी।

लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू नोटिस जारी

गोवा पुलिस ने मुख्य आरोपी और गोवा नाइट क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी करने के लिए CBI से संपर्क किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि वे देश छोड़कर भाग गए थे। इंटरपोल ब्लू नोटिस किसी व्यक्ति की पहचान, लोकेशन या क्रिमिनल जांच के संबंध में उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए जारी किया जाता है। भगोड़े को हिरासत में लेने के लिए रेड नोटिस तभी जारी किया जा सकता है जब चार्जशीट फाइल हो जाए और वॉन्टेड व्यक्ति के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी हो जाए।

सीएम सावंत के आदेश पर नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

गोवा टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर धीरज वागले ने कहा, ‘हम बीच की तरफ से अतिक्रमण को तोड़ देंगे। तोड़ा जाने वाला कुल एरिया 198 स्क्वायर मीटर है। बता दें गोवा अग्निकांड के बाद क्लब के दोनों मालिक दिल्ली के रास्ते थाईलैंड भाग गए हैं। अब उनका नाम इंटरपोल की लिस्ट में आ चुका है। पुलिस उन्हें भारत वापस लाने की कोशिश में लगी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने आरोपों को बताया निराधार, कहा- यह उनकी धार्मिक छवि को खराब करने का प्रयास 

रायपुर। समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने आज एक पत्रकारवार्ता आयोजित...

रायपुर साहित्य उत्सव में वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत हुईं शामिल

रायपुर 24 जनवरी 2026/* रायपुर साहित्य उत्सव के दूसरे...

रायपुर: नालंदा परिसर फेस-2 का भूमिपूजन, 1017 सीटर भवन बनेगा

रायपुर- आज राजधानी शहर रायपुर में नागरिको को नालंदा...