मंडी बोर्ड की जमीन पर बनेगा जेम एंड ज्वेलरी पार्क, पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी

Date:

Gem and Jewellery Park to be Built on Mandi Board Land; Former MLA Expresses Displeasure

रायपुर: पंडरी इलाके की कृषि उपज मंडी परिसर में जेम एंड ज्वेलरी पार्क विकसित करने के प्रस्ताव को साय सरकार ने आगे बढ़ाया है। इस कड़ी में सीएसआईडीसी ने पीपीपी मॉडल पर टेंडर जारी कर दिया है। ई-टेंडर प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। 20 मार्च को प्री-बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी, जबकि 23 मार्च तक सवाल-जवाब की प्रक्रिया चलेगी। बिड जमा करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026 तय की गई है और उसी दिन शाम को तकनीकी बिड खोली जाएगी।

हालांकि इस योजना के खिलाफ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक देवजी पटेल ने मोर्चा खोल दिया है। वो इस पूरे मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

पूर्व विधायक नाराज

पूर्व विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा है की पिछली सरकार में भी उन्होंने कृषि उपज मंडी की जमीन पर जेम ज्वेलरी पार्क बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ हाईकोर्ट गए थे, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इस मामले को लेकर कानूनी सलाह ले रहे हैं। अभी कुछ देर पहले बिलासपुर पहुंचे हैं, और याचिका दायर करने के लिए वकीलों से परामर्श कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी की जमीन का गैर कृषि कार्यों के लिए उपयोग करना गैर कानूनी है।

बताया गया कि पिछली भूपेश सरकार ने पंडरी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में जेम एंड ज्वेलरी पार्क विकसित करने की दिशा में कदम उठाया था लेकिन इस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब साय सरकार ने पुराने प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिए कदम उठाया है।

 

एक बड़ा कॉमर्शियल हब

छत्तीसगढ राज्य औद्योगिक विकास निगम ने इस परियोजना के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर टेंडर जारी किया है। यह कहा गया कि करीब 9.6 एकड़ जमीन पर बनने वाला यह प्रोजेक्ट राज्य के ज्वेलरी उद्योग के लिए एक बड़ा कॉमर्शियल हब साबित हो सकता है।

प्रोजेक्ट के तहत कुल निर्माण क्षेत्र का कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा जेम्स एंड ज्वेलरी कारोबार (रिटेल, होलसेल और वर्कशॉप) के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य होगा, जबकि बाकी 65 प्रतिशत क्षेत्र का उपयोग अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।

बताया गया कि इस परियोजना में चयनित डेवलपर को डिजाइन, फाइनेंस, निर्माण, संचालन और रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी दी जाएगी। जमीन लीज पर दी जाएगी, जिसकी प्रारंभिक अवधि 30 वर्ष होगी और इसे आगे बढ़ाया भी जा सकेगा।

 

 व्यापार का बनेगा प्रमुख केंद्र

इस पार्क में आधुनिक शोरूम, वर्कशॉप, पार्किंग, सुरक्षा, होटल और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सरकार का मानना है कि रायपुर को जेम्स एंड ज्वेलरी व्यापार का प्रमुख केंद्र बनाना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और राज्य की औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related