GBS Virus : मुंबई में गुलियन बैरे सिंड्रोम से हुई पहली मौत, महाराष्ट्र में अब तक 8 लोगों की गई जान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GBS Virus : मुंबई। मुंबई में गुलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस वायरस) के कारण पहली मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित शख्स की मौत बुधवार को हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आयुक्त ने भी पुष्टि की कि लंबी बीमारी के बाद नायर अस्पताल में 53 वर्षीय एक मरीज की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक वडाला इलाके का निवासी है और एक अस्पताल में वार्ड बॉय के तौर पर काम करता था। वह 15 दिन पहले पुणे गया था,जहां जीबीएस का संक्रमण फैल रहा है।

अस्पताल में कब कराया गया भर्ती?

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित शख्स को 23 जनवरी को मुबंई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कई दिनों तक गंभीर हालत में रहे और मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

क्या गुलियन बैरे सिंड्रोम?

जीबीएस एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें व्यक्ति का इम्यून सिस्टम खुद के ही तंत्रिका तंतुओं पर हमला करना शुरू कर देता है। इस वजह से मांसपेशियों में कमजोरी, सुन्नता आ जाती है। कभी-कभी पैरों या हाथों में लकवा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में देखा गया है कि खाना निगलने और सांस लेने भी परेशानी आती है। ये कोई नई बीमारी नहीं है। इसके इलाज के लिए आमतौर पर इंट्रावेनस इम्यूनोग्लोबुलिन या प्लाज्मा एक्सचेंज जैसे तरीके का इस्तेमाल किया जाता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related