कार से 25 लाख का गांजा बरामद: पुलिस ने किया जब्त, आरोपी हुए फरार

Date:

फरसगांव। ओडिसा से राजस्थान ले जाए जा रहे गांजे की बड़ी खेप को केशकाल पुलिस ने जब्त करते हुए अंतरराज्यीय तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने एक लग्जरी फार्च्यूनर कार का पीछा कर उसे रोका। तलाशी में कार से ढ़ाई क्विंटल से अधिक गांजा बरामद हुआ।

25 लाख रुपए से अधिक कीमत का गांजा जब्त
जानकारी के अनुसार, ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर राजस्थान ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर केशकाल पुलिस ने दौड़ा कर कार पकड़ा। पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। कार से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

गांजा बेचने की फिराक में दो साधु वेशधारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पुसौर पुलिस ने मंगलवार 8 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है।गांजा बेचने ग्राहक की तलाश में घूम रहे दो तस्करों को रंगेहाथ धर दबोचा है। साधु वेशधारी में दोनों आरोपियों से करीब चार किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए बताई गई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related