वनमंत्री केदार कश्यप का बयान, कहा – दीपक बैज पुलिस और जवानों पर लगा रहें आरोप

Date:

रायपुर। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, हिम्मत है तो कांग्रेसी कहें कि किसी एक सीट पर वे जीतेंगे। कांग्रेस नेताओं के तोते उड़ चुके हैं। कांग्रेस मरणासन्न हो चुकी है। अभी वे प्रत्याशी ढूंढ रहे, उसके बाद कार्यकर्ता ढूंढ़ेंगे। फिर वोटर ढूंढ़ना होगा, तब तक चुनाव निकल जाएगा। इतना ही नहीं मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को चुनौती देते हुए कहा कि दीपक बैज मेरे साथ नारायणपुर और पंखाजूर चले। मृतक परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात करें। दोनों घटना कांग्रेस पदाधिकारी के माध्यम से हुई। दीपक बैज पुलिस जवानों को बदनाम कर रहे हैं।

वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा 365 दिन कार्य करती है। यह लोकतांत्रिक पार्टी है। एक व्यक्ति के कहने पर वाली पार्टी नहीं है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता को चुनौती दे सकता है। हमारी तैयारी पूरी है। लोकसभा का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के लोग कितनी तैयारी में है, नजर आ ही रहा है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related