बिलासपुर। दिवाली के मौके पर मिठाइयों में मिलावट और नकली खोवे के इस्तेमाल की संभावनाओं को देखते हुए बिलासपुर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एक व्यापक निरीक्षण अभियान शुरू किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर जिले की डेढ़ दर्जन से अधिक मिठाई दुकानों पर अचानक निरीक्षण किया गया।
इन दूकानों से लिये गए सैंपल
बता दें कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और अंकित गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने हरिओम स्वीट्स, तखतपुर से बुंदी लड्डू और काजू बरफी, सत्यम स्वीट्स, तखतपुर से रोल बरफी, रायल स्वीट्स, राजेन्द्र नगर से बेसन पात्रा, महेश स्वीट्स, तारबाहर से काला जामुन, बेकर्स फर्म, तारबाहर से मथुरा पेडा और दिल्ली स्वीट्स, रिंग रोड बिलासपुर से गोंद लड्डू के नमूने संकलित किए। ये सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं, जहां उनका परीक्षण और विश्लेषण किया जाएगा।
इसके अलावा टीम ने मनोज स्वीट्स, मुगेली नाका, महामाया स्वीट्स, मुंगेली नाका और सूर्या रॉयल स्वीट्स, पुराना बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इन दुकानों में मिलावट की आशंका के आधार पर सघन जांच की गई।

