नेपाल में बाढ़ का कहर : अब तक 21 की मौत, 44 लापता, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Date:

काठमांठू। नेपाल में बारिश ने तबाही मचायी हुई है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकि है। साथ ही 44 लोग लापता हो गये हैं। जिनकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। नेपाल में पिछले 24 घंटों स्थिति बारिश व बाढ़ की के चलते स्थिति बिगड़ी हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जोरों पर है। अब 150 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है।नेपाल के गृह मंत्रालय ने कहा कि देश के 19 जिले बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। देश में पहले ही मानसून के मौसम का अंत हो चुका था, लेकिन जलवायु में अचानक बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते यात्रा, बिजली की सप्लाई और कृषि उपज की कटाई काफी प्रभावित हुई है।नेपाल के न्यूज चैनलों में यह दिखाया जा रहा है कि पुलिसकर्मी किस तरह से काठमांडू के कुछ हिस्सों में रबर की नावों के जरिये बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ यह भी दिखाया जा रहा है कि नेपाल में भारी बारिश के बाद बाद कई सड़कें बह गईं हैं। इसी बीच नेपाली सेना के प्रवक्ता बिग्यान देव पांडे ने कहा, ‘हमने 150 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला है और विभिन्न क्षेत्रों में बचाव के लिए स्टैंडबाय पर हैं। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि नेपाल में बारिश इस सप्ताह के अंत तक जारी रहेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related