नए साल के मौके पर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Date:

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। शेयर किए गए पोस्टर में रणबीर कपूर मासी अंदाज में नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने सोशल मीडिया पर ठीक बारह बजे फिल्म का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर सामने आते ही फैंस रणबीर का यह वायलेंट अवतार बेहद सुर्खियों में आ गया है।

टी-सीरीज ने एनिमल का फर्स्ट लुक अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है। पोस्टर में रणबीर का साइड फेस दिखाई दे रहा है और वो खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी करते हुए टी सीरीज ने लिखा- ‘2023 में तैयार रहें, यह एनिमल का साल है।’

फैंस से मिले मिक्स्ड रिएक्शन

बता दें कि फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को यूजर्स की मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं। कुछ लोग जहां रणबीर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोग उन्हें साउथ जैसे कैरेक्टर्स को अपनाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘आप सभी किरदारों को अल्लू अर्जुन जैसा क्यों दिखाने की कोशिश कर रहे हो?’दूसरे यूजर ने कहा- ये KGF का रीमेक तो नहीं है?’ वहीं एक फैन ने लिखा- ‘बड़ा धमाका होने वाला है, शानदार।’ एक और फैन ने लिखा- मैं इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

11 अगस्त 2023 में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म एनिमल का डायरेक्शन और राइटिंग संदीप रेड्डी वांगा ने की है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी। रणबीर कपूर का यह किरदार उनकी बाकी फिल्मों से काफी डिफरेंट होने वाला है। रणबीर के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related