FIR ON JEETU PATWARI : कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक विक्रांत भूरिया के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म पीड़िता की डिटेल्स की लीक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FIR ON JEETU PATWARI: Case registered against Congress President Jitu Patwari and MLA Vikrant Bhuria, details of rape victim leaked

आलीराजपुर। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने पर जोबट पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। कांग्रेस नेता रविवार को पीड़िता के निवास पर गए थे। स्वजन से चर्चा के दौरान लिया गया चित्र दोनों नेताओं ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए थे।

जिले के जोबट थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी खट्टाली में गत 26 अप्रैल को तड़के शादी समारोह में गई 12 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों को गिरफ्तार कर बाल सुधारगृह भेजा गया है। इस मामले में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी, झाबुआ विधायक भूरिया पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता के निवास पर पहुंचे थे और स्वजन से चर्चा की थी।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया था कि दुष्कर्म के आरोपितों में एक आरोपित प्रदेश के वन व पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान का रिश्तेदार है। जिले में राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है। दोनों नेताओं ने अपने एक्स अकाउंट पर पीड़िता के स्वजन के साथ चर्चा के दौरान लिया गया चित्र पोस्ट किया था।

इसे लेकर जोबट निवासी संगीता बघेल ने पुलिस को आवेदन दिया था। इसमें कहा गया था कि उक्त चित्र में पीड़िता के स्वजन और उसका घर दिख रहा है। इस आवेदन पर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी और झाबुआ विधायक भूरिया के खिलाफ आइपीसी की धारा 228ए, पाक्सो एक्ट की धारा 23 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रकरण दर्ज किया

दुष्कर्म पीड़िता के पहचान उजागर करने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ था। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व झाबुुआ विधायक विक्रांत भूरिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

– राजेश व्यास

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related