सदन में आज मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सुबह 11 बजे शुरु होगा बजट भाषण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार 1 फरवरी को मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगी। चुनाव के कारण इस साल फरवरी की पहली तारीख को में अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण शुरू करेंगी।

हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जून-जुलाई में फुल बजट पेश करेगी। बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह छठा बजट होगा। सीतारमण के नाम संसदीय इतिहास का सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड भी है। आम बजट 2021 में उनकी स्पीच 2 घंटे 40 मिनट में खत्म हुई थी। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दिवंगत अरुण जेटली के नाम था।

Budget 2024 Nirmala Sitharaman: सीतारमण ने 2019 में बतौर वित्त मंत्री पहली बार बजट पेश किया था। वित्त वर्ष 2023-24 में महिलाओं, युवाओं और सीनियर सिटीजन्स का पूरा ध्यान रखा था। सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 में उन्होंने सिर्फ 87 मिनट का भाषण पढ़ा था। इतिहास में सबसे छोटा बजट भाषण 1977 में हीरूभाई एम पटेल ने पढ़ा था। उन्होंने सिर्फ 800 शब्दों का अंतरिम बजट भाषण खत्म कर दिया था।

Budget 2024 Nirmala Sitharaman: आजादी के बाद कुल 91 बार आम बजट पेश

भारतीय इतिहास में 1947 से लेकर 2023 तक कुल 91 बार आम बजट पेश हुआ है। इसमें 67 वार्षिक बजट, 14 अंतरिम बजट और 4 मौकों पर विशेष बजट शामिल हैं। मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा 10 बार आम बजट पेश किया। इसके बाद पी चिदंबरम (9 बार), प्रणव मुखर्जी (9 बार), यशवंत राव चह्वाण (7 बार), सीडी देशमुख (7 बार), यशवंत सिन्हा (7 बार), मनमोहन सिंह (6 बार) और टीटी कृष्णमाचारी (6 बार) का नाम आता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related