FEMINA MISS INDIA WORLD 2022 : सिनी शेट्टी ने जीता ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ का खिताब, राजस्थान से पहली और UP की हैं दूसरी रनर अप

Date:

Sini Shetty won the title of ‘Miss India World 2022’, first from Rajasthan and second runner up from UP

मुंबई। ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ की विनर आखिरकार मिल गई। 21 साल की सिनी शेट्टी को मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया। साथ ही पहली रनर अप राजस्थान से और दूसरी रनर अप यूपी से हैं।

जिस रात का सभी को इंतजार था, वह आखिरकार आ ही गई। जैसी कि उम्मीद थी, यह एक स्टार-स्टडेड इवेंट बन गया। वीएलसीसी ने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ पेश किया, जिसके विनर की घोषणा रविवार देर रात की गई और देश को साल की अपनी नई ब्यूटी क्वीन्स मिलीं। कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मुंबई में JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया। शेट्टी 21 साल की हैं और उनका जन्म मुंबई में हुआ है। लेकिन वे कर्नाटक की रहने वाली हैं। ब्यूटी विद ब्रेन के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वह एक सीएफए कर रही हैं। साथ ही वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

राजस्थान से पहली रनर अप –

राजस्थान की रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया। रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत से बिलॉन्ग करती हैं। रूबल का मानना है कि प्रोग्रेस विनिंग से ज्यादा जरूरी है। वह खुद को कॉन्फिडेंट कहती हैं। उन्हें डांस, ऐक्टिंग, पेंटिंग में इंट्रेस्ट है और बैडमिंटन खेलना भी पसंद है।

UP से दूसरी रनर अप –

उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। 21 वर्षीय शिनाता पढ़ाई में अव्वल रही हैं। वह खुद को रिप्रेजेंट करना पसंद करती हैं, उन्हें म्यूजिक सुनना पसंद है। साथ ही उन्हें अपनों सेबातचीत करना बहुत पसंद है। आप वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट कलर्स एचडी पर देख सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

गर्मी से पहले पेयजल संकट से निपटने के निर्देश, महापौर मीनल चौबे ने ली बैठक

रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम में महापौर...

CG Breaking: संपत्ति गाइडलाइन दरों में संशोधन को मंजूरी, 30 जनवरी 2026 से लागू होंगे नए रेट

CG Breaking:  रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने...