बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत के पर किसानों ने फेंकी स्याही, टिकैत बोले-सरकार की साजिश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बेंगलुरु. बेंगलुरु में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह पर काली स्याही फेंकी गई। ये दोनों एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर सफाई देने आए थे, जिसमें कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पैसे मांगते हुए पकड़ा गया था।

राकेश और युद्धवीर ये कहने पहुंचे थे कि वे इसमें शामिल नहीं और धोखेबाज किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुछ लोगों ने बहस शुरू की और उन पर काली स्याही फेंक दी। राकेश टिकैत के अनुसार स्याही फेंकने और हंगामा करने वाले किसान नेता चंद्रशेखर के समर्थक थे।

राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही, किसान सभा के अध्यक्ष अवनीश पवार ने कहा- जो भी हुआ उसकी जांच होनी चाहिए। किसान यूनियन के महासचिव सावित मलिक ने कहा-किसानों पर तो लाठीचार्ज तक हुआ है, हम स्याही से डरने वाले नहीं हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related