Expiry Date On Eggs : सरकार का सख्त नियम, अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट

Date:

Expiry Date on Eggs: Strict Government Rule—Expiry Date Must Now Be Printed on Every Egg

Expiry Date On Eggs : सरकार ने उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 1 अप्रैल से राज्य में हर अंडे पर उत्पादन तिथि (लेड डेट) और एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना जरूरी हो जाएगा। यह फैसला उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अंडों को लेकर लिया है। अब इस फैसले के बाद कोई भी दुकानदार किसी ग्राहक को खराब या पुराने अंडे नहीं बेच सकता। इसका मतलब है कि अब ताजा अंडा कहकर पुराना अंडा नहीं बेच सकता। पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के आदेश पर यह नियम लागू किया जा रहा है।

इसके बाद अंडे पर लिखी तारीख से ग्राहक अंदाजा लगा लेगा कि अंडा कितना पुराना है और कब तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह नियम पारदर्शिता लाने और मिलावटखोरी या बासी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त निर्देश पर लागू किया जा रहा है।

अंडे कितने दिन तक सुरक्षित ? 

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अंडे सीधे इंसान के स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। कई जगहों पर पुराने अंडे बेचे जाते थे और ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं होती थी अब यह नियम लागू होने से पारदर्शिता आएगी और लोगों को सही अंडे मिलेंगे।

दरअसल, सामान्य तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस पर अंडे सिर्फ 2 हफ्ते तक अच्छे रहते हैं। वही इन्हें ठंडे स्थान पर 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाए तो 5 हफ्ते तक सही रह सकते है। लेकिन कई दुकानदार और व्यापारी अंडे को ठंडी जगहों पर नहीं रखते हैं जिससे अंडों के जल्दी खराब होने का खतरा बना रहता है।

अंडों के लिए अलग स्टोरेज

फूड सेफ्टी और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के नियमों के मुताबिक अंडों को सब्जियों के साथ एक ही कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा जा सकता क्योंकि दोनों को अलग-अलग तापमान की जरूरत होती है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related