European airports hit by cyber attack : यूरोप के बड़े हवाई अड्डों पर साइबर अटैक, हीथ्रो और ब्रुसेल्स समेत कई एयरपोर्ट पर उड़ानें बंद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

European airports hit by cyber attack: नई दिल्ली। यूरोप में साइबर हमले के कारण हीथ्रो, लंदन, ब्रसेल्स, बर्लिन सहित कई हवाई अड्डों पर सेवाएं प्रभावित हुईं। इसके कारण विमानों के परिचालन में देरी होने के साथ ही कई उड़ानें रद करनी पड़ीं।

दरअसल, हवाई अड्डों को चेक-इन और बोर्डिंग सुविधा प्रदान करने वाली सेवा प्रदाता को निशाना बनाया गया। यह हमला शुक्रवार देर रात को हुआ, लेकिन इसका प्रभाव शनिवार को भी नजर आया। ब्रसेल्स हवाई अड्डे ने कहा कि अबतक 10 उड़ानें रद की गई हैं। सभी प्रस्थान उड़ानों में औसतन एक घंटे की देरी होगी।

हवाई अड्डों पर लोग हो रहे परेशान
साइबर हमले के कारण हवाई अड्डे पर स्वाचालित प्रणालियां प्रभावित हुईं और मजबूरन मैनुअल तरीके से चेक-इन और बोर्डिंग सुविधा प्रदान करनी पड़ी। इसके कारण हवाई अड्डे पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अथारिटी ने स्थानीय गंतव्य तक यात्रा करने वाले लोगों को दो घंटे, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों वाले यात्री को तीन घंटे से अधिक समय पहले हवाई अड्डे पर न आने की सलाह दी। उनसे अपील की गई कि परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले उड़ान की स्थिति के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें।

चेक-इन करने में आ रही समस्या
लंदन हीथ्रो हवाई अड्डा प्रशासन की ओर से कहा गया कि चेक-इन और बोर्डिंग सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी को¨लस एयरोस्पेस को तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बर्लिन हवाई अड्डे ने भी चेक-इन के लिए लंबे इंतजार की सूचना दी और पूरे यूरोप में काम कर रहे एक सिस्टम प्रदाता में तकनीकी समस्या का हवाला दिया। उसने कहा कि टीमें त्वरित समाधान पर काम कर रही हैं।

 

दूरसंचार सेवा बाधित होने से डलास के हवाई अड्डों पर 1,800 से अधिक उड़ानें बाधित
अमेरिका के डलास क्षेत्र के दो हवाई अड्डों पर 1,800 से अधिक उड़ानें देरी से चलीं और सैकड़ों उड़ानें रद करनी पड़ीं। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने दूरसंचार सेवाओं में व्यवधान के कारण उड़ानों पर रोक लगा दी। एफएए ने कहा कि स्थानीय टेलीफोन कंपनी के उपकरण में कथित तौर पर आई समस्या के कारण यातायात धीमा हो रहा है, जबकि यह समस्या एफएए के उपकरणों से संबंधित नहीं है। एफएए कारण का पता लगाने के लिए टेलीफोन कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related