Emergency Landing : डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

Date:

Emergency Landing: Deputy CM’s helicopter makes emergency landing, major accident averted

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  के हेलीकॉप्टर के साथ शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे  पर उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, जब हेलीकॉप्टर जमीन से करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी अचानक कॉकपिट का डिस्प्ले पैनल बंद हो गया और केबिन में धुआं भरने लगा।

पायलट की सूझबूझ से बची जान

धुआं उठता देख अंदर सवार लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन पायलट ने गनीमत और सतर्कता दिखाते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की। डिप्टी सीएम केशव मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि यह तकनीकी खराबी किसी शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकती है। फिलहाल, तकनीकी टीम और नागरिक उड्डयन विभाग की टीम हेलीकॉप्टर की गहन जांच कर रही है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related