हाथियों ने महिला को कुचल कर मार डाला, खेत में लगे फसल की रखवाली करने गई थी महिला

Date:

अंबिकापुर। जंगली हाथियों की सतत निगरानी नहीं होने का परिणाम है कि हाथी शहर के नजदीक पहुंच जा रहे हैं लेकिन वन विभाग को इसकी ख़बर तक नहीं लग पा रही है। वन विभाग की लापरवाही का ही परिणाम है कि शहर से लगे भकुरा ग्राम में हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला। महिला, खेत में लगे फसल की रखवाली करने गई थी। उसी दौरान हाथी और उसका बच्चा पहुंच गया। इस घटना के बाद भकुरा,परसा सहित आसपास के ग्रामों में भय का महौल है।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। अब हाथियों की निगरानी शुरू कर दी गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा मुनादी नहीं कराने से हाथियो के आने की सूचना तक नहीं मिल सकी। रामानुजंगज मार्ग पर शहर से लगे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भकुरा में हाथियों ने खेत में लगे फसल की रखवाली कर रही महिला को कुचल कर मार डाला। बताया जा रहा है कि गांव में दो हाथी और उसका बच्चा पहुंच गया, इसकी ख़बर गांववालों को नहीं लगी।शुक्रवार की सुबह गांव की ही गुड्डी पैकरा 45 वर्ष अपने खेत की रखवाली कर रही थी। अचानक वहां हाथी पहुंच गए और उसे कुचल कर मार डाला।इस बात की जानकारी गांववालों को लगी तो भय का माहौल निर्मित हो गया।

घटना के बाद हाथी जंगल में पहुंच गए।हाथियों का यह पुराना ट्रेक है।इस रूट पर पहले भी जंगली हाथियों की आवाजाही होती है।इसके पहले लगभग दो वर्ष पूर्व भी हाथियों ने परसा ग्राम में एक बुजुर्ग को मार डाला था। जंगली हाथियों की सतत निगरानी नहीं होने के कारण जनहानि की घटनाएं हो रही है। इस घटना को वन विभाग की लापरवाही के रूप में देखी जा रही है। हाथी,शहर के नजदीक पहुंच गए लेकिन वन अमले को इसकी भनक तक नहीं लगी।इसी के नजदीक विश्वविद्यालय का परिसर भी स्थित है।यहां निर्माण कार्य भी चल रहा है।कई परिवार भी यही निवासरत है।उन सभी को जंगल नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है।वन विभाग के मैदानी कर्मचारियो को हाथियों की निगरानी में लगाया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

सनसनीखेज मामला: अमावस्या की रात युवक हत्या, पत्नी ने कहा – भूत ने मारा…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र...

आईपीएस रतनलाल डांगी केस में नया ट्विस्ट, महिला का ऑडियो वायरल,   कहा-  “कोई यौन उत्पीड़न नहीं हुआ”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर...

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की बड़ी पहल,9 नए नर्सिंग कॉलेजों के लिए 78.15 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर, 24 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...