ELECTION WATCH : बीजेपी टिकट फार्मूले पर संशय बरकरार, नए दावेदारों की फौज तैयार ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ELECTION WATCH: Suspicion remains on BJP ticket formula, army of new contenders ready ..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा पहले ही 22 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है, लेकिन अब भी अंदरुनी तना-तनी का माहौल पार्टी में बना हुआ है। एक तरफ वरिष्ठ नेताओं का पत्ता साफ होना तय है। वहीं, दूसरी तरफ नए दावेदारों की फौज खड़ी है। राखी के बाद बाकि प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होगी।

नए दावेदारों की फौज में से किसी एक का चुनाव करना भाजपा के लिए काफी कठिन मालूम होता है। यही कारण है बीजेपी के टिकट फार्मूले को लेकर अब भी संशय बना हैं। BJP अपने नेताओं को मायूस नहीं करना चाहती लेकिन फिर भी पहली सूची जारी होते ही निराशा का माहौल देखा गया था।

भाजपा ने पहली सूची सर्व आधार पर बांट दिया था। भाजपा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इससे कुछ नाराजगी भी फैली तो अब कार्यकर्ताओं से राय शुमारी की प्रक्रिया जारी है, परंतु इस प्रक्रिया पर कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को विश्वास नहीं है, क्योंकि टिकट ऊपर से सप्लाई हो रहा हैं।

इतने सारे संगठन के पदाधिकारी और प्रभारी की नहीं चल रही है, ऐसा संदेश सार्वजनिक हो जाने से इसका गलत असर पार्टी कार्यकर्ताओं में जा रहा हैं। बिगड़े हुए काम को बनाने की कोशिश में भाजपा कार्यकर्ताओं की राय शुमारी की कोशिश कर रही है, क्योंकि कार्यकर्ताओं से मिलकर ही पार्टी हैं।

भाजपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नाकामियों के भरोसे और मोदी के चेहरे के भरोसे सरकार बनाना चाहती है, जो कुछ हद तक नामुमकिन सा हैं। भाजपा मैदान में उतरी ही नहीं हैं बल्कि बैक फुट पर खेल रही हैं।

वही, अब चुनाव जीतने के समीकरण के बीच कार्यकर्ताओं की राय शुमारी के लिए लंबी मीटिंग चल रही हैं। इसकी जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को दी गई हैं, जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है वह बैठक लेकर राय ले रहे हैं। उसके बाद नाम की सूची प्रदेश स्तर के नेताओं को सौंप जाएगी।

वही, चर्चा है कि प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय स्तर बैठक के बाद नाम तय होगा। अगले सप्ताह भाजपा की एक और सूची आ सकती हैं। उसके पहले किया कवायद चल रही है। भाजपा किस फार्मूले के तहत छत्तीसगढ़ में टिकट देगी इसको लेकर संशय की स्थिति है। वरिष्ठ नेताओं को टिकट मिलेगा या नहीं यहां कार्यकर्ताओं से राय ली जा रही हैं। अब नए दावेदारों की फौज खड़ी हो गईं हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related