मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन, बीजेपी ने कहा -ब्रह्मानंद नेताम पर झूठा आरोप लगाते हुए उनका चरित्र हनन किया जा रहा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बेमेतरा। जिले के पुराना बस स्टैंड सिग्नल चौक पर भाजयुमो ने आज मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया,।भाजपा का आरोप है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा भाजपा के भानूप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर झूठा आरोप लगाते हुए उनका चरित्र हनन किया जा रहा है,। जिसके विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।भानू प्रतापपुर उप चुनाव का सियासी हलचल चालू हो गई है! भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हा नन्द नेताम पर चरित्र हनन का आरोप लगाया जारहा हैं ! वही पुतला दहन को लेकर पुलिस जवानो और भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई.।भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल और मोहन मरकाम के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बेमेतरा के सिंगल चौक के समीप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मोहन मरकाम का प्रतीकात्मक पुतला का दहन किया!
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर लगे आरोपों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा के विजय सिंन्हा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि लोगों का चरित्र हनन करना कांग्रेस के चरित्र में है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related