Trending Nowशहर एवं राज्य

Durg: पार्षद के नेतृत्व में नगर निगम के जोन कार्यालय का वार्डवासियों ने किया घेराव, भीषण गर्मी में नहाना तो छोडिए पीने का पानी भी नसीब नहीं

दुर्ग। भिलाई नगर निगम के वार्ड 38 मे पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने की मांग को लेकर वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम के जोन कार्यालय का घेराव कर दिया। ओर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मटके फोड़कर अपना विरोध भी जाहिर किया।

नगर निगम के जोन कार्यालय के समक्ष ये लोग इसलिए प्रदर्शन कर रहे है। क्योंकि वार्ड 38 के इन रहवासियों को भीषण गर्मी में नहाना तो छोडिए पीने का पानी भी नसीब भी नही हो रहा है। पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ये महिलाएं वार्ड पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में जोन आयुक्त का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने मटके फोड़कर अपना आक्रोश भी जाहिर किया। पार्षद पीयूष मिश्रा और वार्ड की महिलाओं का कहना है। कि उनके वार्ड में पेयजल का संकट बना हुआ है। पीने के पानी को लेकर उन्हें दूर दूर भटकना पड़ रहा है। लेकिन समस्या पर ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसकी वजह से उन्हें ये कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है।

 

इधर जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा का कहना है, की वार्ड 38 में डीआई पाईप लाईन जोड़ने का काम चल रहा है।10 दिनों के भीतर लाईन जुडने का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू कर दिया जायेगा।

 

भिलाई नगर निगम प्रशासन जहाँ एक तरफ दावा कर रहा है। कि नगर निगम क्षेत्र में कही भी पेयजल की समस्या नही है। तो वही इस दावे की पोल भी खुलती दिखाई दे रही है। फिलहाल जोन आयुक्त के आश्वासन के बाद ये लोग वापस तो लौट गये है। लेकिन वार्ड पार्षद सहित क्षेत्र के लोगों ने भी इस बात का ऐलान कर दिया है कि उनकी समस्या का निराकरण दस दिनों के भीतर नही होता है। तो वे विधायक और महापौर के निवास के समक्ष कपड़े और नहाने पर मजबूर होंगे।

Share This: