CG HUMAN TRAFFICKING : रेलवे स्टेशन पर बवाल, नन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप …

Date:

CG HUMAN TRAFFICKING : Chaos at railway station, nun accused of human trafficking and conversion…

दुर्ग, छत्तीसगढ़. दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के संदेह में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो नन (सिस्टर) और एक युवक को पकड़ा, जो कथित तौर पर नारायणपुर और ओरछा की तीन नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रहे थे।

घटना जीआरपी थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी की है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर कुछ लड़कियां संदिग्ध हालात में घूमती नजर आईं। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उन्हें बाहर काम के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर संदेह होने पर बजरंग दल कार्यकर्ता तुरंत उन्हें दो नन और एक युवक के साथ थाने ले आए।

बजरंग दल का आरोप – यह मामला मानव तस्करी और धर्मांतरण का है

बजरंग दल की जिला संयोजिका ज्योति शर्मा ने मौके पर पहुंचकर दावा किया कि नन लड़कियों को नौकरी के बहाने ले जा रही थीं, लेकिन मामला सिर्फ नौकरी का नहीं बल्कि धर्मांतरण और मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि जब इन लड़कियों के घरवालों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस यात्रा की कोई जानकारी नहीं थी।

डायरी में पादरियों के नंबर, 8 से 10 लड़कियों के फोटो मिले

एक लड़की के पास से एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसमें कई पादरियों के नाम, नंबर और अलग-अलग राज्यों के नाम दर्ज हैं। साथ ही 8 से 10 अन्य लड़कियों के फोटो भी मिले हैं।

GRP का एक्शन – तीनों पर मामला दर्ज

भिलाई जीआरपी प्रभारी राजकुमार बोरझा ने बताया कि शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर दो नन और एक युवक के खिलाफ धारा 143 बीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों लड़कियां फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में हैं और आगे की जांच जारी है।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASSAM BJP CONFLICT : सोनोवाल का बगावती खत!

ASSAM BJP CONFLICT : Sonowal's rebellious letter! नई दिल्ली। असम...

CHHATTISGARH : 1 अप्रैल से गंदगी महंगी!

CHHATTISGARH : Dirt will become expensive from April 1! रायपुर।...

CHHATTISGARH : ACB ट्रैप में फंसे CMO और लेखापाल

CHHATTISGARH : CMO and accountant trapped in ACB trap रायपुर।...

SUPREME COURT : मेट्रो रुकी… SC भड़का!

SUPREME COURT : Metro stopped… SC enraged! नई दिल्ली। कोलकाता...