DROUPADI MURMU: द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भरने वाली बनीं पहली राष्ट्रपति

Date:

DROUPADI MURMU: Draupadi Murmu created history, becoming the first President to fly in a powerful helicopter.

जैसलमेर: भारत की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। वे इस घातक युद्धक हेलिकॉप्टर में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं।

सुबह लगभग 9:15 बजे एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ ने उन्हें हेलिकॉप्टर की विशेषताओं की जानकारी दी। इसके बाद 10:15 बजे उन्होंने उड़ान भरी। करीब 25 मिनट की उड़ान के दौरान उन्होंने जैसलमेर के प्रसिद्ध सोनार किला के ऊपर से देश को रेडियो संदेश दिया।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “मैं आज प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भर रही हूं। यह हेलिकॉप्टर हमारी आत्मनिर्भरता का प्रबल प्रतीक है।” उनका यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ और स्वदेशी रक्षा तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई-30 MKI और राफेल में भी उड़ान भर चुकी हैं। प्रचंड में उड़ान भरना भारत की बढ़ती सैन्य क्षमता और आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन का प्रतीक माना जा रहा है।

 

यह उड़ान एक बड़े युद्धाभ्यास की प्रस्तावना भी है। आज शाम पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा अभ्यास वायु शक्ति-2026 आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। पाकिस्तान सीमा के निकट होने वाले इस अभ्यास में वायुसेना अपनी मारक क्षमता और अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करेगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related