DONALD TRUMP HEALTH : हाथ पड़े नीले, तो ट्रंप ने सेहत पर दी सफाई ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DONALD TRUMP HEALTH : Trump clarified his health after his hands turned blue.

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 79 वर्षीय ट्रंप अमेरिका के दूसरे सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। उनसे पहले जो बाइडन ने 82 साल की उम्र में राष्ट्रपति पद छोड़ा था। हाल ही में ट्रंप के हाथों पर दिखे नीले निशानों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में झपकी लेने के दावों के बाद सवाल उठने लगे थे। अब खुद ट्रंप ने इन सभी अटकलों पर जवाब दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि उनके हाथ पर दिखने वाले नीले निशान किसी गिरने या गंभीर बीमारी की वजह से नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह रोजाना एस्पिरिन लेते हैं, जो खून को पतला करती है और इसी कारण हाथ पर ब्रूज नजर आते हैं।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उनकी सेहत बिल्कुल परफेक्ट है और वह राष्ट्रपति के तौर पर अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने मीडिया में बार-बार उठ रहे स्वास्थ्य संबंधी सवालों पर नाराजगी भी जताई।

ट्रंप ने बताया कि जब हाथ जोर से कहीं लग जाता है तो वह उस पर मेकअप या पट्टी लगा लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार हाई-फाइव के दौरान अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी की अंगूठी उनके हाथ के पीछे लग गई थी, जिससे निशान पड़ गया।

सोने को लेकर लगाए गए आरोपों पर ट्रंप ने कहा कि वह कभी ज्यादा सोने वाले व्यक्ति नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार वह बस आंखें बंद कर लेते हैं, जिसे लोग गलत तरीके से सोना समझ लेते हैं। ट्रंप के मुताबिक, कैमरे अक्सर पलक झपकते वक्त तस्वीर खींच लेते हैं और उसी से गलत धारणा बन जाती है।

एमआरआई कराए जाने की खबरों पर ट्रंप ने बताया कि उन्होंने सीटी स्कैन कराया था, जो एक सामान्य जांच प्रक्रिया है। साथ ही उन्होंने यह भी इनकार किया कि उन्हें सुनने में किसी तरह की परेशानी है।

गौरतलब है कि ट्रंप की सेहत पर उठ रहे सवाल ऐसे समय सामने आए हैं, जब वह अतीत में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को बार-बार “स्लीपी जो” कहकर निशाना बनाते रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related