Dhamtari: शराबी बाप …रोजाना पीकर गालीगलौज और बदतमीजी से त्रस्त हुई बेटी, ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

Date:

धमतरी। जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के झुरा नवागांव 60 साल के सत्तू देवदास की मौत की यही हकीकत सामने आई है, कुरुद पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद, पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, पुलिस ने बताया कि 30 साल की अविवाहित पार्वती देवदास अपने पिता सत्तू देवदास के साथ रहती थी. सत्तू शराब पीने का आदी था. रोजाना वो शराब पीकर आता और अपनी बेटी के साथ गाली-गलौज करता, कभी बांह खींच कर गिरा देता. अपने पिता की इस हरकतों से पार्वती त्रस्त हो चुकी थी. तब उसने अपने प्रेमी बोदाछापर निवासी रोशन यादव के साथ मिलकर अपने बाप को रास्ते से हमेशा के लिए हटाने को योजना बनाई, और 13 जून की रात रोशन को अपने गांव बुलवा लिया. फिर दोनों ने शराब पी. जैसे ही रात में सत्तू शराब पीकर आया और हमेशा की तरह हुज्जतबाजी करने लगा.

वैसे ही पहले से तैयार रोशन और पार्वती ने सत्तू की पिटाई शुरू कर दी और गला दबा कर मार डाला. इसके बाद 14 जून की सुबह चुपचाप सत्तू के अंतिम संस्कार करने की तैयारी थी, लेकिन मृतक सत्तू के छोटे भाई ने पुलिस को सूचना देकर मौत पर संदेह जताया. कुरुद पुलिस फौरन शमशान पहुँची तो देखा कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है. शंका बढ़ने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसमे गला दबाने से मौत का कारण सामने आया, इसके बाद मामले की बारीकी से जांच और पूछताछ में सारा खुलासा हो गया, पुलिस ने पार्वती और रोशन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत,मचा हड़कंप

Raipur Accident : राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर...

मुख्यमंत्री से मिले नव-नियुक्त IAS अधिकारी,प्रदेश के विकास को मिलेगी गति

नवा रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा...

एनकाउंटर में मारा गया मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफ़िया, 136 करोड़ रुपये का था इनाम

Mexico Encounter : मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने दुनिया...