chhattisagrhTrending Now

PM मोदी के विवादित पोस्टर मामले में डिप्टी सीएम साव का कांग्रेस को घेरा, कहा- पाकिस्तान की आतंकवादी भाषा के समानांतर हो गई है कांग्रेस की भाषा

रायपुर। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विवादित पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर छत्तीसगढ़ से पहली प्रतिक्रिया आई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम के विवादित पोस्ट करने पर कांग्रेस को लताड़ लगाई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि, क्या कांग्रेस अब नेहरू की जगह मसूद अजहर के विचारों से चलेगी। देश अपने राष्ट्र प्रधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।


साव ने सोशल मीडिया में लिखा कि,

कांग्रेस की भाषा और पाकिस्तान पोषित आतंकवाद की भाषा बिल्कुल समानांतर है!

राष्ट्र प्रधान की सांकेतिक “सर तन से जुदा” तस्वीर बनाकर अपनी आतंकवादी विचारधारा को पूरी दुनिया के सामने रखने का कार्य कर रही है कांग्रेस पार्टी,
क्या कांग्रेस का ऐसा कोई एजेंडा भी है, जो देश के दुश्मनों तक पहुंचा रही है?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी के “टुकड़े-टुकड़े” करने की धमकी देकर अपनी पार्टी के मंसूबों को पहले ही बता दिया था.!

यह कृत्य अति निंदनीय है। यह कांग्रेस के विचारों के गर्त में जाने का प्रतीक है।

@RahulGandhi जी बतायें कि क्या कांग्रेस अब नेहरू के विचारों से नहीं इमरान मसूद और मसूद अजहर के विचारों से चलेगी?

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: