बेरोज़गारी टेंट तले सरकार से रोजगार की मांग

Date:

मुन्ना पांडे 
लखनपुर –( सरगुजा) बीते दिन सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनपुर के बैनर तले बेरोजगारी टेंट लगा कर भूपेश बघेल के जनता विरोधी सरकार का विरोध किया गया। इस दौरान भाजयूमो लखनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा बेरोजगारी फॉर्म युवाओं से भरवा कर उनको कांग्रेस सरकार द्वारा घोषणा पत्र में किये गए वादे 2500 रुपये प्रति महीने का बेरोजगारी भत्ता का झूठा वादा याद दिलाया । कार्यक्रम को ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी जी भाजयूमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जयसवाल भाजपा नगर अध्यक्ष अम्बिकापुरसे आये मधुसदन शुक्ला, प्रदेश युवा मोर्चा के अखण्ड विधायक, पूर्व भाजयूमो अध्यक्ष दिनेश बारी ने संबोधित किया। अखिलेश सोनी ने टी एस सिंहदेव के इस्तीफे पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि केवल पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा क्यों दिया गया अगर सरकार में उनकी अनदेखी हो रही तो कैबिनेट से ही इस्तीफा क्यों नही दिया अपने आप में गंभीर प्रश्न है। भाजपा के तोमर ने भी प्रदेश के आम जनता के बेहाली बताते हुए सवाल खड़े किये कहा अगर आठ लाख प्रधानमंत्री आवास जनता को मिल जाते तो सारे वर्ग की उन्नति होती ना कि केवल आवास हितग्राही की।अखण्डविधायक ने मंडल के सभी युवाओं से आग्रह किया कि भाजयूमो से जुड़ कर आने वाले 24 अगस्त को रायपुर में होने वाले मुख्यमंत्री कार्यलय घेराव का हिस्सा बनें तथा भूपेश बघेल सरकार को उनका वादा याद दिलाएं।इस दौरान भाजयूमो जिला मंत्री वीर सोनी, रौनी मिश्र लखनपुर के महामंत्री हर्ष वर्धन पाण्डेय, दीपक साहू ने भी प्रदेश सरकार व क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ आवाज़ बुलंद किये। सचिन अग्रवाल द्वारा मंच संचालन किया गया।भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष महेश्वर राजवाडे द्वारा वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया गया। श्री अखिलेश सोनी ने वाल राइटिंग कर चलो रायपुर 24 अगस्त को नारा बुलंद किया ।कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र गुप्ता, रामनारायण दुबे, संजीव सेठ,सत्यनारायण साहू, मुकेश ठाकुर, अभिमन्यु सिंह, दिव्यांश गुप्ता, अभिषेक साहू, जुगेश साहू, अवधेश यादव, कृष्णा राजवाडे, रविन्द्र राजवाड़े, सचिन बारी, इंद्रजीत राजवाड़े, रितेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related