Delhi UPSC Aspirants Death: दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुए हादसे पर राहुल गांधी का प्रतिक्रिया, ट्वीट कर कही ये बात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Delhi UPSC Aspirants Death: दिल्ली में यूपीएससी के तीन छात्रों की मौत पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी ने कहा कि आम लोग हर स्तर पर असुरक्षित निर्माण और संस्थानों की गैरजिम्मेदारी की कीमत चुका रहे हैं।दरअसल, दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में एक राव स्टडी सर्किल (आइएएस कोचिंग सेंटर) की इमारत के बेसमेंट में शनिवार को भारी बारिश के बाद पानी भर गया था जिससे सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई।

राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

तीन छात्रों की मौत पर राहुल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण प्रतियोगी छात्रों की मृत्यु बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान बिजली का करंट लगने से एक छात्र की मृत्यु हुई थी। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर का ये कोलैप्स सिस्टम की संयुक्त असफलता है। असुरक्षित निर्माण, लचर टाऊन प्लानिंग और हर स्तर पर संस्थाओं की गैरजवाबदेही की कीमत आम नागरिक अपना जीवन गंवा कर चुका रहा है। सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन हर नागरिक का अधिकार और सरकारों का दायित्व है।’

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related