Delhi BJP Manifesto 2025: भाजपा भी देगी दिल्लीवासियों को मुफ्त बिजली-पानी, जानिए बीजेपी के ये पांच बड़े वादे

Date:

Delhi BJP Manifesto 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है और 8 फरवरी को रिजल्ट आना है। ऐसे में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

जिसे बीजेपी ने ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि संकल्प पत्र विकसित दिल्ली का आधार रखने वाला है।नड्डा ने कहा कि जो योजना पहले से चल रही हैं वो ऐसे ही चलती रहेंगी। भाजपा अध्यक्ष के इस बयान से स्पष्ट है कि दिल्ली के लोगों को बिजली-पानी जैसे मिल रही थी वो वैसे ही मिलती रहेगी।
JP Nadda ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भारत की राजनीतिक संस्कृति को बदला है। पहले घोषणा पत्र को लोग और पार्टियां भूल जाती थी। अब यह संकल्प है और धरती पर उतारा जाता है। यह बदलाव है कि सरकार का रिपोर्ट कार्ड मांगा जाता है। भाजपा जो कहती है वो करती है।

जो नहीं कहती है उसे भी कर के दिखाती है। मोदी की गारंटी, गारंटी पूरे होने की गारंटी है। 2014, 2019 लोकसभा में किए गए 95 प्रतिशत वादे पूरे किए गए और शेष पूरे होने वाले हैं। इस दौरान नड्डा ने अरविंद केजरीवाल और AAP पर हमला करते हुए कहा कि कोरोना संकट में पूर्वांचलियों को आपदा सरकार ने आनंद बिहार ले जाकर छोड़ दिया था।

आज पूर्वांचलियों की हितैषी बनने का नाटक कर रहे हैं। कोरोना संकट के समय मोदी लोगों की सेवा में, टीकाकरण में लगे हुए थे। केजरीवाल लोगों को गुमराह करने, शराब घोटाला करने और शीशमहल का नक्शा बनाने में व्यस्त थे।

महिला सशक्तिकरण

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा की तरह महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रूपये प्रतिमाह देगी। पहली कैबिनेट बैठक में इसे लागू किया जाएगा।
गरीब महिलाओं को पांच सौ में गैस सिलेंडर और होली दीपावाली पर दो निःशुल्क सिलेंडर मिलेंगे। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को 21 हजार नकद और न्यूट्रिशन किट दी जाएगी।

स्वास्थ्य

जेपी नड्डा ने कहा कि आपदा पार्टी आयुष्मान भारत योजना से दिल्ली के 51 लाख लोगों को वंचित रखा है। पहली कैबिनेट में इसे लागू किया जाएगा। इसके साथ दिल्ली सरकार की तरफ से पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगी। इस तरह से 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा होगा। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी 10 लाख कास्वास्थ बीमा किया जाएगा।

बुजुर्गों की पेंशन

दिल्ली में 60 से 70 आयु तक के बुजुर्गों को 2500 रुपए पेंशन दिया जाएगा। दिव्यांग, विधवा और वंचित लोगों को भी 2500 से बढ़ाकर 3000 पेंशन।

गरीबों के लिए अटल कैंटीन योजना

इसके तहत सभी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को पांच रूपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कार में मिली SDO की लाश

CG BREAKING : SDO's body found in car जगदलपुर, 14...

BREAKING : 8वें वेतन आयोग पर सरकार की सफाई

BREAKING : Government's clarification on 8th Pay Commission नई दिल्ली।...