Delhi Assembly Elections: चुनाव से पहले AAP को लगा बड़ा झटका, पार्षद प्रियंका समेत कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Date:

Delhi Assembly Elections:  दिल्ली। आम आदमी पार्टी की कोंडली से निगम पार्षद प्रियंका गौतम अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। पूर्व पार्षद व गुर्जर नेता धर्मवीर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए।

मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा ने आप नेताओं का पार्टी में किया स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, अन्य दलों से आने वाले नेताओं को भाजपा में शामिल करने के लिए बनी समिति के संयोजक आशीष सूद, मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा ने इनका पार्टी में स्वागत किया।

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता

आप नेता मालती गौतम, जुगल किशोर, सुनील परेला, अनूप शर्मा, जसपाल, आंबेडकर भवन समिति के अध्यक्ष प्रभुदयाल एवं सचिव लोकेश, मनोज रतूड़ी, अब्बास अंसारी, यूनुस सैफ़ी ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

‘आप में अनुसूचित जाति को सम्मान नहीं मिलता’

प्रियंका गौतम ने कहा, आप में अनुसूचित जाति को सम्मान नहीं मिलता है। केजरीवाल ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सभी अनुयायिओं को सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है। आप में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related