सड्डू से लापता हुई बच्ची का शव मिला, घर के बाहर से हुई थी लापता, दुष्कर्म के बाद की गई हत्या

Date:

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के पास सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से लापता 8 वर्षीय बालिका की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पड़ोसी ने दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या कर दी थी। इसके बाद बच्ची के शव को कॉलोनी के ही पीछे मैदान में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि बीते बुधवार 7 दिसम्बर को बीएसयूपी कॉलोनी से 8 वर्षीय बालिका बहन के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद जब परिजन उसे देखने निकले तो वो गायब थी। इसके बाद आसपास के घरों में परिजनों ने काफी तलाश की। तलाशी के बाद बजी जब बालिका नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज कराई।

शिकायत के बाद से ही पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं मंगलवार की रात 10 बजे के करीब बीएसयूपी कॉलोनी से लगे एक खाली मैदान में बच्ची का शव मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर शहर एएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। पुलिस ने मामले की जाँच के बाद इस मामले में 14 वर्षीय आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related