Daya Prakash Sinha passes away: नई दिल्ली। हिंदी साहित्य के वरिष्ठ नाटककार और पद्मश्री सम्मानित दया प्रकाश सिन्हा का शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे नोएडा सेक्टर-26 स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। 91 वर्ष के सिन्हा को वर्ष 2021 में उनके प्रसिद्ध नाटक ‘सम्राट अशोक’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया था।
उनके निधन से साहित्य और रंगमंच जगत में गहरा शोक फैल गया है। दया प्रकाश सिन्हा नाटक लेखन, रंगमंच और सांस्कृतिक क्षेत्र में अपने विशिष्ट योगदान के लिए देशभर में जाने जाते थे। उनके देहांत को भारतीय साहित्यिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

