Cyclone Dana: ओडिशा में तूफान दाना देने वाला है दस्तक… 120KM की रफ्तार से चलेगी हवा, जानें कहां- कहां दिखेगा असर

Date:

Cyclone Dana: मध्य अंडमान सागर में एक संभावित चक्रवात धीरे-धीरे अपनी ताकत बढ़ा रहा है। यह 23 अक्टूबर को चक्रवात में बदल जाएगा। इसे 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराने की संभावना है। इसके प्रभाव से ओडिशा में 24 और 25 अक्टूबर को भारी वर्षा होगी। जब चक्रवात तट से टकराएगा तो समुद्र में हवा की गति 100 से 120 किमी प्रति घंटे होगी। आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने यह जानकारी दी है।

आईएमडी डीजी ने कहा कि मध्य अंडमान सागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर के पास पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है। यह सोमवार को कम दबाव के क्षेत्र तब्दील हो जाएगा। यह पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 22 अक्टूबर को एक गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा। 23 अक्टूबर को पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण में तब्दील होने की संभावना है।इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। 24 अक्टूबर को यह ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा।जब यह तट को छूएगा तो समुद्र के ऊपर हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर होगी।

23 अक्टूबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी बारिश

संभावित चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में 23 अक्टूबर से बारिश शुरू हो जाएगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा में 24 और 25 अक्टूबर को ज्यादा बारिश होगी। खासकर तटीय ओडिशा ज्यादा प्रभावित होगा।आंतरिक ओडिशा की तुलना में तटीय ओडिशा में अधिक वर्षा होगी।कुछ स्थानों पर 20 से 30 सेमी तक वर्षा होगी।आईएमडी डीजी ने कहा कि कुछ और स्थानों पर भी 30 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है।

 

चक्रवात के प्रभाव से समुद्र रहेगा अशांत

संभावित चक्रवात के प्रभाव से समुद्र अशांत रहेगा। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है। मछुआरों को 21 अक्टूबर तक अंडमान सागर में जाने से रोक दिया गया है। मछुआरों को 23 अक्टूबर तक बंगाल की मध्य खाड़ी में और 25 अक्टूबर तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में जाने की अनुमति नहीं होगी।आईएमडी के महानिदेशक ने कहा कि जो मछुआरे समुद्र में हैं उन्हें 21 तारीख तक लौट जाना चाहिए। आईएमडी डीजी ने कहा है कि एक बार कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद, यह स्पष्ट हो जाएगा कि संभावित चक्रवात कहां से टकराएगा।आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक इसके ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की संभावना है।

 

जरूरी सूचना

अगले 24 घंटों के दौरान कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा मध्य अंडमान सागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण
दबाव में बदलने के बाद 22 अक्टूबर को दबाव का रूप ले लेगा
23 अक्टूबर को इसे चक्रवात में तब्दील होने की संभावना
24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से चक्रवात के टकराने की संभावना
यह भी पढ़ें-

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related