Cyber ​​crimes : पैसा दोगुना करने झांसा देकर आरोपी ने युवती से ठग लिए 7 लाख रूपये

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Cyber ​​crimes : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लक्ष्मीनगर नगर इलाके में रहने वाली युवती से 7.28 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई है। युवती को टास्क पूरा करने पर मोटी रकम देने का झांसा देकर ठग लिया गया । युवती ने अपने रिश्तेदार से कर्ज लेकर आरोपी के खाते में ऑनलाइन पैसा जमा किया था । पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीनगर में रहने वाली प्रियंका दाऊ एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। पिछले माह उनके पास मैसेज आया कि घर बैठे पैसा कमा सकते है।

उसमें दिए नंबर पर युवती ने संपर्क किया। वह नंबर ठग का था। ठग ने झांसा दिया कि उन्हें कुछ टास्क दिया जाएगा। टास्क पूरा करने पर दोगुना पैसा मिलेगा। लेकिन इस काम के लिए पैसा जमा करना होगा। उन्हें शुरुआत में एक हजार रुपए का टास्क दिया गया। उन्होंने पैसा जमा कर टास्क पूरा किया तो उनके खाते में 1500 रुपए आ गए। इस तरह उन्होंने झांसे में आकर 5 लाख जमा कर दिए। जब उन्होंने रकम वापसी के लिए दबाव बनाया तो ठग ने कहा कि दो लाख और जमा करने होंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related