CRUDE OIL PRICE FALL : Oil fell, market ran
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आई राहत की खबर ने शेयर बाजार में जोरदार तेजी ला दी है। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद भारतीय बाजार उछल गया।
मंगलवार को BSE Sensex करीब 500 अंक चढ़कर 78,100 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 भी करीब 200 अंक की तेजी के साथ 24,200 के आसपास कारोबार करता दिखा। बैंकिंग, ऑटो और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली।
इस तेजी की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट है। Brent Crude Oil करीब 8.5% गिरकर 92 डॉलर के आसपास आ गया, जबकि West Texas Intermediate भी करीब 9% टूटकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
तेल की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे Donald Trump का बयान माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। इस बयान के बाद ग्लोबल सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता थोड़ी कम हुई और निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
इधर एशियाई बाजारों में भी जोरदार तेजी देखी गई। जापान का Nikkei 225 और साउथ कोरिया का KOSPI Index मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।
हालांकि कमोडिटी मार्केट में अलग तस्वीर दिखी। Gold की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई, जबकि Silver भी 8,000 रुपये उछलकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

