राजधानी में अपराधी बेखौफ, नए एसपी के सख़्त होने का नहीं दिखा असर, लगातार हो रही वारदात, एक बार फिर युवक की बीच बाज़ार हत्या

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर में नए एसपी प्रशांत अग्रवाल के पदस्थ होने के बाद भी अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। बता दे कि एसपी प्रशांत के आते ही आबकारी व जुआ एक्ट में सैकड़ो एफआईआर की गई परंतु चाकूबाजी को रोकने पुलिस नाकाम नज़र आ रही है।

मामला मोहबा बाजार के डबरपारा इलाके का है जहां आज देर रात 20 वर्षीय युवक कुचकुच तांडी की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। घटना के बाद से हजे आरोपी युवक रितिक सोना फरार है जिसकी पता तलाशी पुलिस टीमें कर रही है।

कई दर्जन आबकारी व जुआं एक्ट की कार्यवाही ने बदमाश युवकों को पहुँचाया हवालात

बता दे कि राजधानी रायपुर में आते ही नव पदस्थ एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बदमाश युवकों द्वारा संचालित जुआं-सट्टा व अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए ताबड़तोड़ कार्यवाही की परंतु लगातार लूट,चोरी,चाकूबाजी व हत्या की वारदातें रोक पाने में पुलिस असफल साबित हो रही है। नए थाना प्रभारियों के थाने के क्षेत्र को समझने से पहले ही ऐसी घटनाएं घटित हो जा रही है जिससे वे भी सख्ते में आ जा रहे है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related