CRIME NEWS : पुलिस ने अंधे कत्ल की गुथ्थी को सुलझाई, कलयुगी बेटा ही निकला पिता का हत्यारा

Date:

महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साल पहले हुए पूराने हत्या के मामले को सुलझाया है। पिता के हत्या के आरोप में इकलौते पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। सम्पत्ति के लालच में आकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी। हत्यारे बेटे ने अपने बूढ़ी मां को भी कर रखा था गुमराह।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोसरंगी में आज से 1 वर्ष पूर्व 12 जनवरी 2022 सड़क किनारे जनकराम साहू 55 साल की बेशुद्ध अवस्था में मिला था। जिसे महासमुंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जिला अस्पताल महासमुंद ने जनक राम साहू को राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रेफर कर दिया था जहां उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह बात सामने आई कि मृतक जनकराम साहू को किसी धारदार हथियार से मारा गया है। जिससे उसकी मौत हो हुई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने 302 का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था, तब सिटी कोतवाली पुलिस के लाख प्रयास के बाद यह हत्याकांड सुलझ नहीं पाया था।

ऐसी सुलझी यह पूरा मामला-

आज पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज और थाना प्रभारी गरिमा दादर ने मामले को ओपन कर इसमें जांच प्रारंभ किया। पूर्व में प्रभारियों द्वारा की गई जांच और बयान की विवेचना करने के बाद हत्यारे पुत्र द्वारा दिए गए बयान में भिन्नता पाई गई। वही हत्यारे की कॉल लोकेशन निकाला गया, तब यह जानकारी मिली कि घटना दिनांक की पुत्र के मोबाइल का लोकेशन वही घटना स्थल पर बता रहा है। जहां इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर ही हत्यारे पुत्र शंकर उर्फ भोला साहू 24 साल को बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस के जाल में भोला साहू फस गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

हत्या करने की बताई वजह-

पुत्र ने हत्या के पीछे वजह बताया है कि वह अपने खेत का काम करा रहा था और जेसीबी वाले को भुगतान के लिए 6000 की राशि की उसे जरूरत थी। लाख मिन्नतें करने के बाद भी पिता जनकराम साहू ने पैसे नहीं दिए और पुत्र ने पिता हत्या की योजना बनाई। और  पिता की हत्या कर दी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related