CRIME NEWS : मेले में दिनदहाड़े दो लड़कियों से अश्लील हरकत, अब 15 लोग गिरफ्तार, देखें शर्मसार कर देने वाला

Date:

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश ( Madhya pradesh ) के अलीराजपुर ( Alirajpur ) जिले के वालपुर गांव से एक वीडियो वायरल (video viral) हुआ है। यह वीडियो न केवल परेशान करने वाला बल्कि शर्मनाक भी है। शर्मनाक इसलिए कि भगोरिया मेला (Bhagoria Fair) देखने पहुंची युवतियों के साथ कुछ युवकों ने बेखौफ होकर सभी के सामने युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

वीडिओ वायरल (video viral) होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और एफआईआर दर्ज (register FIR) कर आरोपियों की तलाश शुरू की। उनकी अलग-अलग टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी थी। जिसके बाद बीती रात 12 आरोपियों को धार जिले मनावर तहसील (Manawar Tehsil) के अलग-अलग गांवों से और तीन अन्य युवकों को अलीराजपुर के किराना गांव (Grocery Village of Alirajpur) से अरेस्ट किया गया।

भारी भीड़ में युवकों ने की छेड़छाड़ 

जानकारी के मुताबिक, 11 मार्च को अलीराजपुर जिल के वालपुर (walpur) में भगोरिया मेला लगा था। मेले में लोगों को तांता लगा हुआ था। इस दौरान मेला देखने आईं 2 युवतियां सड़क से गुजर रही थीं। तभी उन्हें युवकों के एक समूह ने घेर लिया और उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें (molestation and obscene acts) करने लगे। शर्मसार कर देने वाली इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और फिर वायरल कर दिया।

15 आरोपी गिरफ्तार 

वीडियो वायरल में साफ दिखा कि युवकों ने कैसे युवतियों के साथ बदसलूकी की सारी हदें पार कर दीं। घटना को लेकर आदिवासी समाज (tribal society) ने गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का ज्ञापन भी दिया था। इस पर एसपी अलीराजपुर (Alirajpur) ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवकों से पूछताछ की थी और बीती रात 15 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG RAID BREAKING : कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापा

CG RAID BREAKING : Raid on coal trader's premises बिलासपुर,...

CHHATTISGARH : स्कूल फेयरवेल के लिए सख्त दिशा-निर्देश

CHHATTISGARH : Strict guidelines for school farewell रायपुर, 12 फरवरी।...