Crime News: खनिज माफिया के सिंडिकेट पर सबसे बड़ी चोट!कलेक्ट्रेट से थानों तक गाड़ियों की लंबी कतार

Date:

Crime News: A major blow to the mining mafia syndicate! Long queues of vehicles from Bijli to police stations.

रायगढ़: जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ खनिज विभाग ने अपना हंटर चला दिया है। कलेक्टर के कड़े निर्देशों के बाद पिछले एक सप्ताह से जारी सघन अभियान में विभाग ने 27 वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस बड़ी कार्रवाई से रेत, मुरूम और चूनापत्थर के अवैध कारोबार में संलिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

जब्त वाहनों का विवरण: 

खनिज विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 27 गाड़ियां पकड़ी हैं, जिनका ब्योरा इस प्रकार है:

  • रेत तस्करी: अवैध रेत परिवहन में लगे 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त।
  • मिट्टी-मुरूम: अवैध उत्खनन करते 3 ट्रैक्टर पकड़े गए।
  • चूनापत्थर: अवैध परिवहन के मामले में 2 हाईवा सीज किए गए।

कलेक्ट्रेट से लेकर थानों तक सीलिंग की कार्रवाई

जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर के साथ-साथ थाना कोतरा रोड, भूपदेवपुर, पूंजीपथरा और पुसौर में सुरक्षार्थ रखा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती, ये वाहन मुक्त नहीं किए जाएंगे।

सख्त धाराओं में दर्ज हुआ केस

खनिज विभाग ने संबंधित परिवहनकर्ताओं और वाहन स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 (नियम 71) और  खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 (धारा 21 एवं 23-क) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं।

 

कलेक्टर का सख्त रुख:

रायगढ़ कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम लगाया जाए। खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखें और अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related