CRIME NEWS : 7 साल की मसूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Date:

बिलासपुर: में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची गांव के बाजार गई थी, तभी आरोपी युवक उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कल रात को प्रार्थी ने हिर्री थाने में उपस्थित हो कर शिकायत दर्ज करवाई थी कि, गांव के ही भोला राम ने उसकी 7 साल की बेटी के साथ शारीरिक शोषण किया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 376(क) 376(ख) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर गांव में घेराबन्दी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की टीम ने रात में ही मोहदा गांव की घेराबन्दी कर 22 वर्षीय आरोपी भोलाराम निषाद पिता स्व. पुन्नू निषाद को गिरफ्तार किया । साथ ही आज आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related