CRIME IN CG : रथयात्रा देखकर लौट रहे नाबालिग की हत्या, 3 गिरफ्तार

Date:

Murder of minor returning after watching Rath Yatra, 3 arrested

महासमुंद। रथयात्रा देखकर लौट रहे नाबालिग की हत्या चाकू मारकर की गई। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने नाबालिग की हत्या की। चंद घंटे के भीतर सरायपाली पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। वहीं उसे भगाने में मदद करने वाले उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार महलपारा वार्ड 15 निवासी दुष्यंत चौहान, लक्ष्मण चौहान और अंकित चौहान तीनों पैदल मेला देखने के लिये राजमहल मैदान सरायपाली गये थे। मेला से आते समय गणेश जायसवाल निवासी संजयनगर सरायपाली ने पुरानी रंजिश को लेकर दुष्यंत चौहान (17 वर्ष) पर चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने के बाद योगेश जायसवाल के साथ आरोपी उसके मामा गांव ग्राम खैरगड़ी थाना सरिया भाग गया है। पुलिस ने आरोपी के मामा के यहां दबिश दी तो वहां से भी फरार हो गया। पता तलाश के दौरान आरोपी को विग्नेश महापात्र के साथ बाइक से भागते देखा गया। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी गणेश जायसवाल को पुछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया। वहीं योगेश जायसवाल एवं विग्नेश महापात्र द्वारा आरोपी को भगाने में सहयोग करना पाया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके 2 सहयोगियों को ​गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपीगण 1. गणेश जायसवाल पिता तीरथराम जायसवाल उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 संजयनगर थाना सरायपाली, 2. योगेश जायसवाल पिता तीरथराम जायसवाल उम्र 22 साल साकिन संजयनगर सरायपाली एवं 3. विग्नेश कुमार महापात्र पिता कन्हैया महापात्र उम्र 25 वर्ष साकिन खैरगढ़ी थाना सरिया जिला रायगढ को गिरफ्तार कर किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, उप निरीक्षक विनोद नेताम, उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, म.प्र.आर. हेमाद्री देवता, योगेंद्र दुबे, कमल जांगड़े, योगेंद्र बंजारे, मानवेंद्र ढीढी, दिनेश बुड़ेक, अनंत गेंड्रे, शिवशंकर राज प्रकाश साहू, अमित जायसवाल, अनिल मांझी व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कांग्रेस में गालीकांड! ऑडियो से मचा बवाल

CHHATTISGARH : Abusive scandal in Congress! Audio causes uproar रायपुर।...

LockDown News: मिडिल ईस्ट जंग का असर, आज से लॉकडाउन! 

Lockdown News: Major Government Announcement Amidst Middle East Conflict—Lockdown...

CHHATTISGARH : बस्तर 2.0 का बड़ा प्लान

CHHATTISGARH : Big plan for Bastar 2.0 रायपुर। छत्तीसगढ़ में...