COVID SUB VARIANT JN.1 : 5 लोगों की मौत, भारत में कोविड के नए वेरिएंट की एंट्री

Date:

COVID SUB VARIANT JN.1: 5 people died, entry of new variant of Covid in India

नई दिल्ली। देश के दक्षिणी राज्य केरल में कोविड के नए सब वेरिएंट जेएन.1 का पता चला है। 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम जिले के काराकुलम में सब वेरिएंट का पता चला था । जानकारी के अनुसार, 79 वर्षीय महिला के नमूना की 18 नवंबर को आरटी-पीसीआर जांच की गई थी, जो संक्रमित पाया गया। महिला में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों (आईएलआई) के हल्के लक्षण थे।

केरल में कोविड की वजह से अब तक पाँच लोगों की मौत हो गयी है, जिसने एक बार फिर से देश में कोरोनावायरस का डर फैला दिया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे पड़ोसी राज्यों में भी स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गयी है और अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।

ये सब-वेरिएंट, पिरोलो वेरिएंट (बीए.2.86) से जुड़ा हुआ है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसमें होने वाले म्यूटेशन में छिपी हुई है। यही वजह है कि इसे इंसानी शरीर के इम्यूनिटी के खिलाफ भी खतरनाक बताया जा रहा है।

भारत में कोविड के कितने केस –

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट किए गए डाटा के मुताबिक, भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या में 339 नए मामलों का इजाफा हुआ है। इस तरह देश में एक्टिव केस की संख्या 1492 तक पहुंच गई है। मरने वालों का आंकड़ा 5,33,311 पर पहुंच गया है। भारत में अब तक कोरोनावायरस से 4,50,04,481 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 4,44,69,678 लोग इससे रिकवर हुए हैं। इस तरह रिकवरी रेट 98.81% पर पहुंच गया है।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related