छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतगणना जारी, कांग्रेस की बढ़त बरकरार, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Date:

रायपुर : छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 385 वार्डों में 20 दिसम्बर को हुए मतदान की मतगणना जारी है। चुनाव परिणाम धीरे-धीरे आ रहे है। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। इसके साथ ही कांग्रेसी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाजाही शुरू हो गई है। कुछ ही देर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (PCC Chief Chhattisgarh Mohan Markam) भी राजीव भवन में पहुंचेंगे। मतगणना सुकमा जिले के कोंटा, बीजापुर के भोपालपटनम ओर, भैरमगढ़ में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। तीनों जगह मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। कोंटा नगर पंचायत के 15 में से 14 वार्डों में कांग्रेस, एक पर भाजपा, भैरमगढ़ में 10 वार्डों में कांग्रेस पांच पर भाजपा और भोपालपटनम में सभी 15 वार्डों में कांग्रेस की जीत हुई है। यहां भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई। इस चुनाव में कोंटा के विधायक प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा और भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप की भी प्रतिष्ठा लगी थी। जिसमें कवासी लखमा ने बाजी मार ली है। इसी तरह बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी और भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। जिसमें मंडावी भारी पड़ गए। इधर, बिरगांव नगर निगम में भी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक मिले नतीजों के मुताबिक 32 सीट में से कांग्रेस ने 16 वार्डों में, भाजपा 8 वार्डों में, जनता कांग्रेस 6 और निर्दलीय 2 वार्डों में जीत दर्ज की है। बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली नगर निगम पर सबकी निगाह टिकी है। 20 दिसंबर को हुए मतदान में 60 फीसद से ज्यादा चार लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related