रायपुर में विकास की गंगा बहाने में निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है -महापौर श्रीमती मीनल चौबे

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के तत्वावधान में नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल निगम सामान्य सभा सभागार में रखे गये आयोजन में रायपुर नगर निगम से जनवरी से जून 2025 के मध्य सेवानिवृत्त 55 निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाओ का सामूहिक सम्मान महापौर श्रीमती मीनल चौबे के मुख्य आतिथ्य, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ की अध्यक्षता, आयुक्त श्री विश्वदीप, सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग अध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल के विशेष आतिथ्य और मंच पर अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, श्री विनोद पाण्डेय, जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अरूण दुबे, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव की उपस्थिति में किया गया। सेवानिवृत्त निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को अधिकारी कर्मचारी एकता संघ द्वारा श्रीफल शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर पुष्पहार पहनाकर उनकी निगम को दी सेवाओं का सम्मान किया गया।
सेवानिवृत्ति पर 55 निगम कर्मचारियों का सामूहिक सेवा सम्मान आयोजन मंच पर दीप प्रज्जवलन कर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग अध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव, नगर निगम कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अरूण दुबे ने किया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव एवं सभी पदाधिकारियों को आयोजन पर बधाई दी एवं उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों की मांगो हेतु लगातार प्रयास करने पर सराहा। महापौर ने कहा कि निगम रायपुर के अधिकारियों कर्मचारियों की जो भी जायज मांगे है उन्हें पूर्ण करवाने वे हर संभव प्रयास करेंगी। महापौर ने कहा कि व्यवस्था आगे की जायेगी कि नगर निगम रायपुर की सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को ससम्मान सहित उनके निवास तक नगर निगम प्रशासन सादर छोड़ने की व्यवस्था करें। साथ ही उनके स्वत्वो का भुगतान समय पर किया जाये। महापौर ने कहा कि रायपुर बड़ी तेजी के साथ विकसित हो रहा है। रायपुर में जो विकास की गंगा बही है उसमें नगर निगम रायपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका है। महापौर ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी अपने अनुभव के आधार पर नगर निगम में अच्छे कार्य करने सुझाव देने आगे आये। उनका नगर निगम में सदैव स्वागत है।
सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि रायपुर नगर निगम में यह पुरानी परंपरा रही है कि सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के स्वत्वों का भुगतान उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर किया जाता रहा है और उनका सम्मान नगर निगम प्रशासन की ओर से किया जाता है। उन्होने कहा कि नगर निगम आयुक्त आई.ए.एस. अधिकारी श्री विश्वदीप एक संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी है। उन्होने उनके अनुरोध पर तत्काल निर्देशित किया कि निगम मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति दिवस पर सम्मान कार्यक्रम निगम सामान्य प्रशासन विभाग रखेगा एवं जोनो में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान जोन कार्यालय द्वारा किया जायेगा। सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने कहा कि नगर निगम से सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मान करने सहित सेवानिवृत्ति दिवस पर सादर उनके घर तक छोड़कर आने की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन को करनी चाहिए। इससे अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति पर विशेष सम्मानित अनुभव कर सकेंगे।
आयुक्त श्री विश्वदीप ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर रायपुर नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान करना एवं उनके स्वत्वों का भुगतान करना नगर निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि वे जब से नगर निगम आये है तब से यह देख रहे है कि नगर निगम रायपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी वरिष्ठ से कनिष्ठ श्रेणी तक काफी मेहनत से काफी अच्छा कार्य करते है। इससे राजधानी रायपुर शहर में प्रशासन, शासन की नगर निगम में शहर में छबि बनती है। राजधानी होने के कारण त्वरित प्रशासनिक दायित्वो का निर्वहन रायपुर नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा किया जाना शासन प्रशासन स्तर पर वास्तव में सराहनीय माना जाता है। आगे भी इसी प्रकार का दायित्व निर्वहन सबको मिलकर करना है। आयुक्त ने सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को सेवाओ हेतु सराहते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा कि वे नगर निगम में आकर जब इच्छा करें अपने अनुभवो का लाभ सुझाव देकर दे सकते है। सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी अपने जीवन का आनंद ले एवं अपने परिवारजनो के साथ समय बिताए और समाज व राष्ट्र के लिए अच्छे कार्य कर योगदान दें। यह नगर निगम में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों से प्रेरणा ले एवं अच्छा कार्य करें जिससे उनका भी जीवन में आगे अच्छा सम्मान अच्छे सेवा कार्यों हेतु हो ।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों में राजेन्द्र वर्मा, अभय श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह कोटटे, श्रीमती विमला, श्रीमती रानी, नित्या, श्रीमती शीला श्रीमती सुभांगनी, श्रीमती बीसो बाई यादव, श्रीमती कमला, श्रीमती काशी, वल्लम शर्मा, राजेश करडभुजे, हुमसिंग गायकवाड, परसराम सिन्हा, अजय, श्रीमती शकुन, गजानंद गोदरे, श्रीमती चंद्रकला, श्रीमती कृष्णा, श्रीमती पदमा, बरातु निषाद, गोवर्धन साहू, श्रीमती लक्ष्मी, चन्द्रहास ठाकुर, बसंत राम कुर्रे, लीला, अंबिका सुनिता, सकीना, दिलीप, हरिशंकर, गौरी, छीता कुसुम बनमाली आशा बाई, चंद्रायन सिंह ठाकुर,
सुनील सिंह रघुवशी, दुर्गेश यादव, आनंद शर्मा, बाहरू धीवर, अशोक गिरी गोस्वामी, श्रीमती शकुतला, श्रीमती निर्मला, उमाशंकर त्रिपाठी, योगीराज वाल्दे, प्रमोद शर्मा, ए.के. हालदार, विमल शर्मा, अमर सिंह डहरिया, मोहम्मद अमीन, विजय सिंह ठाकुर, भरत वर्मा, जगदेश्वर मेहरा सम्मिलित है। जिनकी सेवाओं का आज नगर निगम रायपुर अधिकारी कर्मचारी एकता संघ द्वारा सम्मान किया गया।
निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग अध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को सेवाओं हेतु सराहा एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि नगर निगम की गतिविधियां शहर के प्रत्येक नागरिक हेतु जन्म से लेकर मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र तक देने की रहती है। उन्होने सुझाव दिया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को अपने अनुभव एवं समय का सदूपयोग समाज के लिए अच्छे कार्य करते हुए करना चाहिए। कार्यक्रम को नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ श्री अरूण दुबे, संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति साहू ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन रायपुर स्मार्ट सिटी के पूर्व महाप्रबंधक श्री आशीष मिश्रा ने किया।