Trending Nowदेश दुनिया

चीन में कोरोना विस्फोट : दो दिन के अंदर ही घरों में कैद कर दिए गए करीब तीन करोड़ लोग, तीन शहरों में लगा लॉकडाउन…..

चीन में कोरोनावायरस महामारी ने फिर पैर पसार लिए हैं। बताया गया है कि जिनपिंग सरकार ने सोमवार को दक्षिणी चीन के तकनीकी हब शेनजेन में सख्त लॉकडाउन लगाने का एलान किया है।

इसी के साथ शहर के करीब 1,70,00,000 लोग अब घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन का यह कदम तब उठाया है, जब जिले में एक दिन में ही 66 लोग संक्रमित मिले।

गौरतलब है कि चीन के जिलीन प्रांत की राजधानी चांगचुन में शुक्रवार को लॉकडाउन लगाया जा चुका है। तब इस शहर के 90 लाख लोगों को आपात अलर्ट के बाद घरों पर रहने के आदेश दे दिए गए थे। दूसरी तरफ शांडोंग प्रांत के युचेंग में भी लॉकडाउन का आदेश दिया गया था, जिसकी आबादी करीब पांच लाख है। यानी चीन के कुल तीन शहरों में फिलहाल 2,65,00,000 लोग अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हैं।

holi-advt01
advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: