एमपी में भी हो रहा धर्मांतरण, बीजेपी क्यों चुप है…

Date:

रायपुर धर्मांतरण सिर्फ छत्तीसगढ़ में हो रहा है, ऐसी बात नहीं है। मध्यप्रदेश में भी हो रहा है। वहां उनकी सरकार है तो वहां चुप हैं। जहां उनकी सरकारें नहीं वहां हल्ला करते हैं। देश में उनकी सरकार है। लोकसभा और राज्यसभा में पूर्ण बहुमत है, फिर बिल क्यों नहीं ले आए? उन्हें किसने रोका है? उन्हें काम तो करना नहीं है। उन्हें तो राजनीति करनी है।

समाज में जहर कैसे घोला जाए। भाई-भाई को कैसे लड़ाया जाए। यह भाजपा का काम है, क्योंकि जब वे लड़ाई नहीं कराएंगे, तब तक उनका भला होने वाला नहीं है। धर्मांतरण के मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है। हेलीपैड पर मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा, ये लोग (भाजपाई) धर्मांतरण के नाम से राजनीति करते हैं। वे समस्या खड़ी करते हैं, उसका निदान नहीं करते। करना चाहते तो देश में उनकी सरकार है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related