भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

Date:

सराईपाली। विधायक कार्यालय सरायपाली में सरायपाली क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विश्वनाथ नायक ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने देश हित में जो कार्य किया है वो अतुलनीय है उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता केशव चौधरी और आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहनलाल भोई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पिंगल गार्डिया(वरिष्ठ ),भोजराम साहू, दीपांजली बारीक,हेमा श्रीवास, वाल्मीकि मेहेर, जयंत यादव,विभीषण चौहान, दुष्यंत कुमार साहू,लक्ष्मीनारायण चौहान,हेमसागर रौतिया, कमल किशोर चौहान,सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र साहू और आभार प्रदर्शन जनपद सदस्य प्रतिनिधि क्षमानिधि साहू ने किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related