CONGRESS LIST BREAKING : कांग्रेस ने 39 प्रत्याशियों का किया ऐलान ..

Date:

CONGRESS LIST BREAKING: Congress announced 39 candidates..

मिजोरम। कांग्रेस ने अपने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मिजोरम के 40 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी सूची जारी की है।

कई बड़े चेहरों को मैदान में उतारा –

इस लिस्ट में पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम-III से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल उत्तर-I (ST) से उम्मीदवार बनाया गया है। हाचेक (एसटी) से लालरिंडिका राल्ते, डंपा (एसटी) से लालमिंगथांगा सेलो और आइजोल उत्तर-II से लालरिनमाविया चुनाव लड़ेंगे।

राहुल गांधी की पदयात्रा के बीच हुई घोषणा –

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए तीन दिवसीय मिजोरम यात्रा पर हैं। पहले दिन यानी 16 सितंबर राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

3 दिसंबर को होगी मतगणना –

मणिपुर में नामांकन की आखिरी तारिख 20 अक्टूबर है और 21 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। साथ ही, उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मालूम हो कि 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा और 3 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related