कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत उज्जैन से की

Date:

मध्य प्रदेश। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत उज्जैन से की। बता दें कि राहुल ने मंगलवार को आम सभा के दौरान केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों को जमकर लताड़ा था। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में तपस्वियों की पूजा होती है। महाकाल भी सबसे बड़े तपस्वी थे और भगवान कृष्ण और श्री राम भी। हिंदू धर्म तपस्या और तपस्वियों का सम्मान करता है। वहीं, भाजपा की सरकार में तपस्वियों का सम्मान नहीं होता, बल्कि उनका अपमान होता है।राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ने कही ये बात राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में आई थी। तब दो दिन का विश्राम महाराष्ट्र की सीमा में लिया था। राहुल गांधी ने दो दिन गुजरात जाकर चुनावी सभाएं ली थीं। 21 नवंबर को उन्होंने सूरत और राजकोट में जाकर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया था। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को राहुल का गुजरात जाने का प्लान था। आखिर में इसे टाल दिया गया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related