चिंतन शिविर में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन में लगी कांग्रेस, प्रदेश में कार्यशाला का होगा आयोजन, निकाली जाएगी ‘आजादी गौरव यात्रा’

Date:

रायपुर. राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हो चुकी है. बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इसी कड़ी में 1 और 2 जून को छत्तीसगढ़ में कार्यशाला का आयोजन करने का फैसला लिया गया है.

बैठक में उदयपुर के चिंतन शिविर में पारित संकल्पों को राज्य की कार्ययोजना में शामिल करने की रणनीति बनी है. जिसमें 13 और 14 जून को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यशाला आयोजित की जाएगी. साथ ही हर जिले में 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी. जिसका नाम आजादी गौरव यात्रा होगा. इस यात्रा के तहत राहुल गांधी भी कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा करेंगे.

कार्यशाला में लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, विधायक, सांसद समेत विभिन्न साथी भाग लेंगे. मुख्यमंत्री और पीएल पुनिया से चर्चा के बाद कार्यशाला के लिए उचित स्थान का चयन किया जाएगा.

कार्यशाला में होंगे महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा उदयपुर में पारित संकल्पों को राज्य की कार्ययोजना में शामिल करने के लिए 1 और 2 जून को छत्तीसगढ़ में कार्यशाला का आयोजन किया गया है. कार्यशाला में मंडल, जोन, ब्लॉक, जिला, प्रदेश और एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले समेत सभी चीजों पर विस्तृत रूप से चर्चा होगी.
बैठक के दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का, चंदन यादव समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...